babita phogat son
Breaking News देश-विदेश

बबिता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म, कहा सपने पूरे होते है हमारे हुए हैं

नई दिल्ली/ एजेंसी। पहलवान बबिता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है और बिना देर करते हीं अपने बेटे कि तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बेटे के जन्म के बाद बबिता फोगाट ने बहुत ही भावुक पोस्ट लिखा है। हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।
आपको बता दें 1 दिसम्बर 2019 को बबिता फोगाट की शादी भारत केसरी रह चुके विवेक सुहाग से हुई थी।
बबिता और विवेक की शादी पूरे तरह से प्लास्टिक मुक्त शादी थी , साथ हीं विवेक सुहाग ने शादी में महज एक रूपये शगुन के लिए थे। विवेक और बबिता की शादी में बस 21 लोगों की बारात गई थी। बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में जहां स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं वहीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

बबीता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया, हालांकि यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पिता महाबीर फोगाट की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की बहन हैं। इन दोनों के ऊपर बॉलीवुड में ‘दंगल’ फिल्म भी बन चुकी है।