Breaking News बिहार राजनीति

बिहार की बारह बेटियों को मिला नारी कैलेंडर में स्थान

पटना / सवांददाता। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर बिहार का मान बढ़ाने वाली 12 महिलाओं को बुधवार को कैलेंडर में स्थान देकर उनको सम्मानित किया गया। येलो स्टूडियो द्वारा नारी शक्ति कैलेंडर 2021 को लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक राजेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि भाजपा बिहार कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरुण सिंह व बिहार भाजपा कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम की शुरुआत में पार्श्व गायक राजेश पांडेय ने बेटी दुर्गा, बेटी लक्ष्मी, बेटी सरस्वती गीत सम्मानित महिलाओं को समर्पित करते हुए गाया। पांडेय ने नारी शक्ति पर आधारित कई और गानों को गाकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसके पश्चात येलो स्टूडियो द्वारा 12 महिलाओं को कैलेंडर देकर सम्मनित किया गया।
इस कैलेंडर के मासिक पन्नों पर 12 विभिन्न महिलाओं का चित्र प्रकाशित किया गया है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में पद्मश्री सुधा वर्गीज, उषा झा, डॉ. तारा स्वेता आर्या, मंजू सिन्हा, नीलम चैधरी, अमृता सिंह, पल्लवी कुमारी, कल्पना कुमारी, अमृता रूमी, विनीता मिश्रा, साजिया कैशा, पल्लवी विश्वास शामिल हैं।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम संयोजक येलो स्टूडियो के निदेशक अनिमेष रंजन ने बताया कि बिहार के नारी शक्ति के प्रति यह हमारा छोटा सा प्रयास हैl जिन्होंने अपने काम की बदौलत समाज में एक अलग जगह बनाई है और हमें जिनकी उपलब्धियों पर गर्व है। येलो स्टूडियो के ही सतीश के दास ने कहा कि यह बिहार का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमें नारी शक्ति को कैलेंडर के जरिये प्रस्तुत किया गया है। हम आगे भी ऐसे आयोजनों को करते रहेंगे ताकि हमारे समाज की बेटियां और महिलाएं सशक्त के हो सके। हमारा उद्देश्य बिहार में काम कर रही महिलाओं के कार्य को अंतराष्ट्रीय स्तर पर दर्शाना है।