Breaking News बिहार राजनीति

मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती


फतुहा/ सवांददाता। शहर में राजद व जदयू के द्वारा अलग-अलग जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा दयानंद यादव के नेतृत्व में स्थानीय वाणी पुस्तकालय परिसर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विनोद यादव, भोला सिंह, शिवपूजन सिंह, मनोज यदुवंशी, जय प्रकाश उर्फ चंगरु प्रसाद, मोहम्मद फुटुश समेत कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं स्टेशन रोड स्थित जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर ज्ञानचंद कुमार, मुन्ना यादव, अनिल पासवान, श्याम किशोर प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।