on the occasion of bihar diwas cm nitish kumar presented development works in bihar
Breaking News बिहार राजनीति

मुख्यमंत्री ने बिहारी श्रमिकों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के शिवमोगा में हुये हादसे में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है

पटना / सवांददाता। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक के शिवमोगा में डायनामाइट और जिलेटिन की छड़ लदी ट्रक में हुये ब्लास्ट हादसे में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मैं इस घटना से मर्माहत हूँ।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।