Breaking News बिहार राजनीति

राजद कार्यालय में सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ती मनायी गई


पटना / सवांददाता। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ती माननीय प्रदेश श्री जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आई.सी.एस. पास करने के बाद अंग्रेजों की हुकुमत में नौकरी नहीं कर देश सेवा में जुट गए। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में सहभागी हुए। उस समय देश में दो धारा काम कर रहा था। एक नरम दल, दूसरा गरम दल दोनों का एक लक्ष्य स्वतंत्रता दिलाने का था। सुभाष चन्द्र बोस गरम दल के नेता थे। वे देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर अंग्रेजों से लड़ाई लड़े। उनका नारा था दिल्ली चलो, जय हिन्द तथा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगां। उन्होंने युवा पीढ़ी को उत्प्रेरित और आन्दोलित किया। उनके योगदान का भारत ऋणी है।
इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, डाॅ. तनवीर हसन, प्रो. रामबली सिंह चन्द्रवंशी, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, फैयाज आलम कमाल, निर्भय अम्बेदकर, डाॅ. पे्रम कुमार गुप्ता, संजय यादव, डाॅ. कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, भाई अरूण कुमार, देवमुनी सिंह यादव, गुलाम रब्बानी, एजाज अहमद, प्रो. विनोद कुमार, अनवर हुसैन, कुमर राय, जेम्स कुमार यादव, मिश्री राम, विनोद कुमार, ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।