Breaking News बिहार राजनीति

राज्यपाल ने राम मंदिर के लिए दिया 2 लाख 1 हज़ार रूपये का चेक

पटना / सवांददाता। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के तत्वावधान में श्री राम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख 1 हज़ार की राशि का चेक प्रदान किया।
राज्यपाल से विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आरएन सिंह ने चेक प्राप्त किया। श्री सिंह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान की बिहार राज्य समर्पण निधि समिति के अध्यक्ष भी हैं।
उक्त अवसर पर बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिहार झारखंड के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान कि बिहार राज्य समर्पण निधि समिति के मंत्री डॉ मोहन सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत प्रचारक राणा प्रताप जी तथा विश्व हिंदू परिषद के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू भी उपस्थित थे।