Breaking News बिहार

राम मंदिर निर्माण के लिए किया धन संग्रह

फतुहा/ सवांददाता। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु पूरे देश में धन संग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के दरियापुर, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार को आरएसएस कार्यकताओं ने अभियान प्रमुख रामचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। इस संबध में रामचंद्र प्रसाद ने बताया की कटैया स्थान के मंहथ राम सुंदर शरण जी 1100 सौ रू सर्मपण राशि का सहयोग देकर इस अभियान का शुभारंभ किया।

यह अभियान फतुहा के शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में टोली बनाकर आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता धन संग्रह में लगे है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मौके पर अभियान सह प्रमुख विजय कुमार वत्स, कोषाध्यक्ष प्रमुख मनोज कुमार आर्य, विशाल कुमार एवं नवल पासवान सहित कर्ई मौजूद रहे।