Breaking News बिहार राजनीति

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) अगली जंग के लिए तैयार : मनोज कुमार

पटना / सवांददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार बिहार इकाई की घोषणा बिहार प्रदेश के प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य रामे प्रधान द्वारा की गई। जारी सूची के अनुसार मनोज कुमार जी को प्रदेश अध्यक्ष, ऐजाज अहमद सिद्दीकी को प्रदेश महासचिव, टुल्लू रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश राम प्रदेश संगठन सचिव, विनय कुमार पासवान प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता पद पर सन्दीप राम तथा फरहान अम्बेडकर को नियुक्त किया गया।
रामे प्रधान ने कहा कि नए पदाधिकारियों को आगामी तीन महीने के अंदर सभी 38 जिलो में बूथ कमेटी गठम का दायित्व सौंपा गया है। पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी और बहुजन समाज को जमीनी स्तर तक सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी।