Breaking News बिहार

विवेकानन्द की आत्मा हमारे युवाओं में बसती है : एस. पी. शाही

पटना / सवांददाता।12 जनवरी, 2021 को ए. एन. काॅलेज, पटना में स्वामी विवेकानन्द जी जयंती धूम-धाम से मनाई गई। सर्वप्रथम काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रो. एस. पी. शाही ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि करने वालों में प्रो. एस. पी. शाही , प्रो. शैलेष कुमार सिंह, प्रो. अजय कुमार के साथ हीं छात्र-छात्राओं ने किया।
समारोह में प्रधानाचार्य प्रो. एस. पी. शाही ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी की आत्मा हमारे युवाओं में बसती है। उन्होंन कहा कि स्वामी विवेकानन्द भारतीयता के प्रकाष स्तम्भ के साथ हीं महान आध्यात्मिक महामानव थे। वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं को स्वामी के बताये हुए मार्ग पर चलने की आवष्यकता है। प्रो. शैलेष कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी भारतीय स्मिता के प्रतीक थे। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।