Breaking News राजनीति

शाहनवाज हुसैन व मुकेश सहनी ने विधान परिषद सदस्यता की शपथ ली

पटना। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली। उन्हें परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।

शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी। इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी, अमरेंद्र नारायाण सिंह और विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।

उन्होंने परिषद के दोनों सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इधर सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार की देर शाम सैय्यद शाहनवाज हुसैन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। देर शाम शाहनवाज हुसैन मुख्यमंत्री आवास गए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। शाहनवाज ने मुलाकात को बहुत उत्साहवर्धक व सार्थक बताया।