Breaking News बिहार

सर्वत्र बलिदानी थे गुरु गोविंद सिंह महाराज – महंत ब्रजेश मुनि महाराज


फतुहा/ सवांददाता। स्थानीय दरियापुर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा आचार्य कबीर पीठ फतुहा मे सिख पंथ के दसवें गुरु-गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 354 वां प्रकाश पर्व। महोत्सव आचार्य कबीर पीठ फतुहा मे आचार्य महंत ब्रजेश मुनी महाराज के सानिध्य में मनाया जा रहा है। द्वितीय दिवस के सत्संग कार्यक्रम मे महंत ब्रजेश मुनी महाराज ने कहा कि सवा लाख से एक लड़ाऊं, तबै गोविंद सिंह नाम कहाऊ. धर्म युद्ध और दिनों की रक्षा के निर्मिता प्राण दे देना वे गौरव की बात मानते थे। यही कारण है कि माता-पिता के साथ इनके चारों पुत्रों ने धर्म हेतु अपनी जान दे दी
सूरा को पहचानिये जो लरे दीन के हित।
पुरजा पुरजा कट मरे कबहु न छाड़े खेत।
अपने परिजनों को बलिवेदी पर चढ़ा कर खुद जिसने जीवन की आहुति दी ऐसे ऐसे दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह साम्राज्य की भूखी नहीं थे, बल्कि एक विचारधारा का अंत कर मानवता की रक्षा करना उनका उद्देश्य था और स्वयं इसका श्रेय लेना वह कदापि पसंद नहीं करते थे। इसीलिए गुरु गोविंद सिंह महाराज जी सर्वत्र बलिदानी थे।
इस अवसर पर संत रामकबीर दास जी, संत विवेक मुनि, संत सुनील मुनि, महंत नित्यानंद गिरी महाराज संत विवेक दास जी, श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज पटना के प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, फतुहा भाजपा महिला मंडल नगर अध्यक्ष शोभा देवी ने भी उद्गार व्यक्त किए श्रद्धालु महिलाओं ने कबीर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने लंगर प्रसाद पाया।