भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। एक बार फिर से अक्षरा सिंह इ...
Breaking News बॉलीवुड

अक्षरा सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ हुआ रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। एक बार फिर से अक्षरा सिंह इस गाने में लड़कियों का प्रतिनिधित्व करती नज़र आ रही हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षरा की खूबसूरत आवाज को खूब पसंद भी किया जा रहा है। अक्षरा का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है।

लिंक : https://youtu.be/BRhDRWjWcqM

अक्षरा ने अपने इस गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ को लेकर कहा कि यह सबों को पसंद आएगी। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो। यही संदेश हमारा गाना देता है।

Read alsoखलनायक से नायक बने अभिनेता देव सिंह

 आपको बता दें कि अक्षरा का ग्राफ इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो लगातार ऊपर जा ही रहा है। साथ ही पानी-पानी की सफलता के बाद बॉलीवुड में भी उनकी दस्तक हो चुकी है।

Get Corona update here

 अक्षरा ने अभी हाल ही में टिप्स के ऑनर गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे जल्द ही बॉलीवुड के और भी म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी। ऐसे में उनके हर प्रोजेक्ट्स पर उनके फैंस और चाहने वालों की नज़र बनी रहती है। अक्षरा भी नियमित अंतराल पर अच्छी म्यूजिक वीडियो लेकर आती रहती हैं, जो खूब पसंद भी किया जाता है। उसी कड़ी में गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.