अंकुश राजा के गाना के साथ लांच हुआ 'आपन भोजपुरी' म्यूजिक लेबल । भोजपुरी मनोरंजन जगत को नए अंदाज में तरोताजा करने के लिए आज पटना में लोकप्रि...
Breaking News बॉलीवुड

पटना में लॉंच हुआ ‘आपन भोजपुरी’ म्यूजिक लेबल और मोशन पिक्चर स्टूडियो

अंकुश राजा के गाना के साथ लांच हुआ ‘आपन भोजपुरी’ म्यूजिक लेबल। पटना, संवाददाता। भोजपुरी मनोरंजन जगत को नए अंदाज में तरोताजा करने के लिए आज पटना में लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा का गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ के साथ नए भोजपुरी म्यूज़िक लेबल व मोशन पिक्चर स्टूडियो ‘आपन भोजपुरी’ का लॉंच हुआ। इस मौके पर लेबल के ऑनर अपर्णा शाह, मशहूर गायक अंकुश-राजा, गीतकार मनोज मतलबी, मधु प्रसाद आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस लेबल व मोशन पिक्चर्स स्टूडियो में म्यूजिक वीडियो, सोलो ऑडियो, शॉर्ट्स, कॉमेडी क्लिप और भोजपुरी फिल्मों के रूप में संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन नए अंदाज में मिलेगा। 

Link : https://youtu.be/24G1902kXBA

 अपने बैनर भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड के तहत कई विविध हिंदी फिल्मों का निर्माण कर रहे विनोद भानुशाली ने बताया कि भारत के रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बीते एक दशक से तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई गई। आज यह इंडस्ट्री 240 मिलियन से अधिक भोजपुरी भाषी लोगों से कनेक्ट होती है। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम कहते हैं, संगीत और कहानी कहने की कोई भाषा नहीं है, लेकिन यह बात जरूर मायने रखता है कि आप सही कंटेंट के साथ अपने दर्शकों तक पहुंचें। हम इस लेबल से नए और अनुभवी प्रतिभा के साथ अपना बेस्ट देंगे।

Read also  जीकेसी स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन हुआ पौधरोपण

 2017 से भोजपुरी मीडिया उद्योग का हिस्सा रही, आपन भोजपुरी लेबल व प्रोडक्शन स्टूडियो की ऑनर अपर्णा शाह ने कहा कि “हम संगीत और फिल्मों के अपने आगामी स्लेट के बारे में उत्साहित हैं और आपन भोजपुरी ने भावपूर्ण भोजपुरी संगीत की मधुर विरासत को संरक्षित करने का संकल्प लिया है।”

Get Corona update here

 बात करें गाने कि तो अंकुश राजा का इस लेबल से रिलीज गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ धांसू है, जो रिलीज के साथ वायरल भी होने लगा है। अंकुश राजा ने कहा कि हमने बेहद खूबसूरत गाना बनाया है। आप सभी एक बार जरूर देखें और इस भोजपुरी चैनल को लाइक और सब्सक्राइब कर लें। क्योंकि यह चैनल बेहद नायाब मनोरंजन लेकर आया है। मुझे खुशी है कि हमारा गाना इस लेबल से रिलीज हुआ है। इसके लिए मैं अपर्णा शाह जी का भी शुक्रगुजार हूं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.