Breaking News बिहार

क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी बनीं अर्चना सिंह


पटना। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत की महिला प्रकोष्ठ की अर्चना सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी बनाया बनाया गया है। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत की रविवार को भोपाल में हुई बैठक में अर्चना सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई।
इस बात की जानकारी संगठन के महामंत्री जगदीश सिंह राघव ने फोन पर दी। उन्होंने बताया कि भोपाल में हुए राजपुत समाज अखंड भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। इस सम्मेलन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिंह चौहान, अर्चना सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिहार, एमपी महिला अध्यक्ष रमा सिंह, उपाध्यक्ष रधूरी सिंह राघव,आरपी सिंह, चंदन सिंह रोटेला सहित कई प्रदेश के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।