Breaking News बिहार राजनीति

अश्विनी चौबे ने प्रदेशवासियों को दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं

पटना. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रदेशवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उन्होंने बिहार के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए कहा कि बिहारवासियों ने देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है व इस कार्य में निरंतरता से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने बिहार वासियों से अपील की कि आत्मनिर्भर बिहार बनाने का संकल्प लें। विकसित एवं समृद्ध बिहार बनाने में योगदान दें।