लव बर्ड्स अक्षरा और खेसारी लाल फिर से करेंगे धमाल वर्ष 2021 का मोस्ट सक्सेसफुल गाना पानी पानी भोजपुरी से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स ...
Breaking News बॉलीवुड

भोजपुरी लव बर्ड्स अक्षरा और खेसारी लाल फिर से धमाल करने को हैं तैयार

 लव बर्ड्स अक्षरा और खेसारी लाल फिर से करेंगे धमाल वर्ष 2021 का मोस्ट सक्सेसफुल गाना पानी पानी भोजपुरी से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। बात हम अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की कर रहे हैं, जिनका एक और धमाकेदार गाना इस वेलेंटाइन सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाली है। इसका टीजर आज जारी किया गया है, जिसके बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है।

लिंक : https://youtu.be/H-dzGRLO8JM

बद्रीनाथ झा ने कहा कि प्रेम का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार हैं। या यूं कहें कि प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट होगा।

Read also रोटरी चाणक्या ने सात लोगों का मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन कराया : अर्चना जैन

इसकी तैयारी जोड़ शोर से चल रही है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने पानी पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें खूब पसंद आएगा। इसलिए अपील है कि आप हमारे आने वाले गाने को जरूर सुनें।

Get Corona update here

 आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं, जिनकी ओर अब बॉलीवुड भी आकर्षित हो रहा है। बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे और साल के अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया। उसी सफलता को सारेगामा एक बार फिर से दोहराने के लिए जल्द ही एक रोमांटिक गाना ला रहा है, जिसका टीजर आउट हुआ है।पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.