एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्राप्त...
Breaking News राजनीति

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ ने सरकार का आभार प्रकट किया

पटना, संवाददाता। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्राप्त सूचना से ज्ञात हुआ कि स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद चुनाव में बिहार के सभी ग्राम कचहरी प्रतिनिधि सरपंच,उपसरपंच एवं पंच भाई-बहनों को मतदाता बनने हेतु बिहार सरकार द्वारा जो अनुशंसा प्रस्ताव भेजा गया है।

Read also- औरंगाबाद के देव में मार्च माह में हो सकता है सूर्य महोत्सव का आयोजन

इसके बावत बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला उपाध्यक्ष रीता देवी निषाद, सचिव नागेश्वर प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष वैशाली ई.प्रेम कुमार एवं वशिष्ठ साहनी ने संयुक्त बयान जारी कर बिहार सरकार पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, पंचायती राज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित राज्य एवं केंद्र सरकार को साधुवाद और धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार का यह निर्णय सराहनीय है एवं सही समय पर लिया गया है। वास्तविक निर्णय है। इसके लिए संघ आभार व्यक्त करता है।

Get Corona update here

 ज्ञात हो कि वर्ष 2006 से बिहार के ग्राम कचहरी और इसके निर्वाचित प्रतिनिधि अपने आप को घोर उपेक्षित महसूस कर रहे थे, राज्य एवं केंद्र सरकार ने जिस सम्मान हेतु पंच सरपंच को मतदाता बनाने की अनुशंसा किया है यह सराहनीय एवं जनहित में अच्छा प्रयास है। संघ इसके लिए आभार व्यक्त करता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.