Breaking News बिहार राजनीति

काजी अब्दुल जलील कासमी के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक


पटना . मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इमारते शरिया के मुख्य काजी अब्दुल जलील कासमी साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि काजी अब्दुल जलील कासमी साहब के इंतकाल की खबर से बहुत दुखी हूं। उनका बिहार के मशहूर आलिम- ए- दिन में शुमार होता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।