Breaking News देश-विदेश बिहार राजनीति

कवयित्री अनामिका व कमलकांत झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनायें

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री श्रीमती अनामिका एवं मैथिली रचनाकार कमलकांत झा को वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनायें दी हैं। मुजफ्फरपुर की रहने वाली अनामिका को हिंदी कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्त: थेरी गाथा: 2014’ के लिये यह सम्मान दिया गया है, जबकि मैथिली साहित्य के लिये बिहार के दरभंगा के ही कमलकांत झा को उनकी रचना ‘गाछ रूसल अछि’ के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये बेहद गौरव की बात है। बिहार की बेटी को हिंदी का सर्वोच्च सम्मान मिलना देश की आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले दोनों रचनाकारों की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।