Breaking News बिहार राजनीति

नगर परिषद ने फतुहा विकास के लिए पेश किया बजट


फतुहा। स्थानीय नगर परिषद की ओर से फतुहा शहर के विकास के लिए नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने बुधवार को वितीय वर्ष -2021-22 के लिए 98 करोड़ 79 लाख 47 हजार रूपये का बजट पेश किया है। वहीं बजट सत्र में फतुहा शहर के विभिन्न समस्याओं को दूर करने पर चर्चा किया गया। मौके पर नगर परिषद की मुख्य उप पार्षद सुषमा देवी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार, नगर प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद जय प्रकाश यादव, दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह, संगीता देवी, केशर प्रसाद, संजय कुमार बिट्टू, सोनामति देवी, सुजाता देवी, बेबी देवी समेत कर्ई मौजूद थे।