केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को पटना पहुंचेंगे।केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वत...
Breaking News राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक कांग्रेस व पंजाब सरकार की साजिशः अश्विनी चौबे

पटना,संवाददाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार की साजिश लगती है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आज इस पर सख्त टिप्पणी की और मामले को “रेयरेस्ट ऑफ द रेयर” करार दिया। इससे मामले की गंभीरता को समझा जा सकता है।

 अश्विनी चौबे ने कहा कि छोटी-मोटी बातों पर लगातार ट्वीट करने वाले राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। यही स्थिति सोनिया गांधी की भी है जिन्होंने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं बोला है। इन दोनों को अभी तक घटना की जानकारी नहीं है?  अगर है तो इन लोगों ने पंजाब सरकार की नाकामियों पर अभी तक टिप्पणी क्यों नहीं की?  श्री चौबे ने कहा कि पंजाब सरकार की इस गलती पर आप लोगों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया? भारत की जनता आपसे जानना चाहती है कि पंजाब के कांग्रेसी सरकार के इस कुकृत्य के बारे में आपकी क्या राय है?

Read also- वाल्मीकिनगर के बाद कैमूर में मिलेगा बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व : अश्विनी चौबे

 श्री चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा यह महत्वपूर्ण मुद्दा है जिस पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। एक तो प्रधानमंत्री के पंजाब पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री डीजीपी और मुख्य सचिव नहीं गए? जब पीएम को सड़क मार्ग से जाना होता है तो SPG यह बात DGP को बताती है और मार्ग में सुरक्षा का इंतजाम करने को कहती है। डीजीपी सारा इंतजाम करने के बाद हरी झंडी देते हैं। जब सड़क आगे ब्लॉक था तो मंजूरी क्यों दी गई? पीएम के काफिले के 500 मीटर आगे चलने वाले राज्य पुलिस का वार्निंग कार का क्या रोल था? उसने पहले सूचित क्यों नही किया कि आगे फ्लाईओवर पर जाम है? उसके आगे पुलिसवाले प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रहे थे।

Get Corona update here

 केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कांग्रेस अपने विरोधियों के लिए किसी भी हद तक कोई भी काम करने को तैयार रहती है। जब प्रधानमंत्री के साथ ऐसा हो सकता है तो बाकी किसी के बारे में क्या कहा जाए। सबसे बड़ी बात है कि विपक्ष में रहते हुए जब यह कृत्य किया जा सकता है तो सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने ना जाने कितने ऐसे कुकृत्य किए होंगे, जिसके शिकार विपक्षी पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के भी अनेक नेता हुए होंगे। लेकिन आज का समय  पहले जैसा नहीं है। जनता जागरुक हो चुकी है और सब देख रही है। ऐसी साजिशों और कुकृत्यों का जनता समय आने पर जोरदार जवाब देगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.