Breaking News देश-विदेश राजनीति

प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका, पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के स्मारक पर चढ़ाए फूल

प्रयागराज। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए संगम घाट पहुंचीं। गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे, जिन्हें बाद में रोका गया।
प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को पांच घंटे प्रयागराज में गुजारीं। वह मनकामेश्वर मंदिर भी गईं। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल होने की जानकारी मिली है।

Image result for priyanka gandhi prayag raj' jawahar lal nehru
मौनी अमावस्या पर संगम घाट पर स्नान करतीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी।


पिछले साल लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा से की थी। 17 मार्च 2019 को प्रियंका ने प्रयागराज से जल यात्रा निकाली थी। संगम में हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह सड़क मार्ग से छतनाग होते हुए दुमदुमा घाट गई थीं। दुमदुमा घाट, कौडिहार तक गंगा के रास्ते स्टीमर से गई थीं। उन्होंने पुलवामा में शहीद महेशराज यादव के परिजनों से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वह गंगा के रास्ते कौड़िहार से सीतामढ़ी तक स्टीमर से गई थीं।