Breaking News बिहार राजनीति

लॉलीपॉप दिखाने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होनेवाला : भाजपा

इतिहास के पन्नों तक सिमट कर रह जाएगी कांग्रेस


पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब लॉलीपॉप दिखा रहे हैं कि अगर कांग्रेस में होते, तो आज मुख्यमंत्री होते। कांग्रेस आलाकमान पहले अपनी पार्टी के लोगों को सम्मान करना सीखे। लॉलीपॉप दिखाने से कोई लाभ नहीं होनेवाला।
श्री पटेल ने आज यहां कहा कि पार्टी में हाशिए पर धकेल दिये गये कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं (जी-23) को मनाने की कोशिश कांग्रेस आलाकमान क्यों नहीं कर रही। सिर्फ तिकड़मबाजी करने से पार्टी नहीं बचेगी। असल में कांग्रेस की महारानी चाहती ही नहीं कि कोई बड़ा चेहरा पार्टी में हो, क्योंकि हर अच्छे नेता को वह ‘युवराज’ का प्रतिद्वंद्वी समझते हुए हाशिए पर धकेल देती हैं। ऐसे में कांग्रेस की दुर्गति तय है। कांग्रेस सिर्फ इतिहास के पन्नों तक सिमट कर रह जाएगी।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा टूट कर अलग हो जाएगा। कांग्रेस की अभी और दुर्गति होनी बाकी है।