Breaking News देश-विदेश

‘चक्का जाम’ के मद्देनजर दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। शनिवार को किसानों द्वारा प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर दिल्ली प्रशासन कई एहतियाती कदम उठा रही है। 26 जनवरी को हुई हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस फूंक-फूंक के कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, “सिक्योरिटी अपडेट : मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।”
एक अन्य ट्वीट में कहा गया, “विश्व विद्यालय स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।”

दिल्ली मेट्रो ट्रेन।


एक अलग ट्वीट में आगे कहा गया, “सिक्योरिटी अपडेट : लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ और केंद्रीय सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।”
किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के तीन बजे तक तीन घंटे के लिए देशव्यापी ‘चक्का जाम’ करने की घोषणा की है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।