Breaking News बिहार

डॉ.अनामिका को को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार


पटना। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी डॉ अनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के लिए चुनें जाने पर बधाई एवं शुभकामना दी है।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि डॉ अनामिका हिंदी साहित्य जगत की महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। उनकी अभी तक 20 से अधिक रचनाए प्रकाशित हो चुकी है। वह हिन्दी कविता में अपने विशिष्ट योगदान के लिए कई सम्मानित पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उनके पिता पदम् श्री डॉ श्यामनंदन किशोर बिहार विश्वविद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर के कुलपति रहें एवं माता डॉ आशा किशोर हिन्दी विभागाध्यक्ष रहीं।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने डॉ अनामिका को साहित्य अकादमी सम्मान पाने वाली पहली महिला बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉ अनामिका जी का सम्मान हम महिलाओं का सम्मान है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ अनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुनें जाने से मुजफ्फरपुर गौरवान्वित हुआ है।
कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रिद्धिमा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष संपन्नता वरूण, सुबाला वर्मा, वंदना सिन्हा, जानकी श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, बलिराम जी, प्रियरंजन, हैप्पी श्रीवास्तव, राकेश चन्द्र सिन्हा समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने डा. अनामिका को बधाई दी है।