अलग अलग राज्यों में बनाए गए राजद के निर्वाचन पदाधिकारी। डॉ॰ तनवीर हसन बिहार के तो राजेन्द्र गुप्ता को पं. बंगाल का राज्य निर्वाचन पदाधिक ...
Breaking News राजनीति

डॉ॰ तनवीर हसन बिहार राजद के निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए

अलग अलग राज्यों में बनाए गए राजद के निर्वाचन पदाधिकारी। डॉ॰ तनवीर हसन बिहार के तो राजेन्द्र गुप्ता को पं. बंगाल का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी बने। पटना,संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर उदय नारायण चौधरी द्वारा पूर्व विधान पार्षद डॉ॰ तनवीर हसन को बिहार प्रदेश राजद का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। इस आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राष्ट्रीय सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने दी।

Read also- बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ ने सरकार का आभार प्रकट किया

 साथ ही विज्ञप्ति के माध्यम से चित्तरंजन गगन ने बताया कि श्री चौधरी ने राजेन्द्र गुप्ता को पं. बंगाल का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और डॉ. एसके सिंह को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, तुषार कंडारे को महाराष्ट्र का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और हरीश जावले को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मो. अकबर अली खान को मुंबई प्रदेश का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और विजय कांबले को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, भारत भूषण को जम्मू-कश्मीर का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और रघुवीर कुमार को सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है।

Get Corona update here

  श्री गगन ने बताया कि अन्य राज्यों के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.