Breaking News बिहार राजनीति

कृषि कानूनों से अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा हैःरानी चौबे


पटना। बिहार बंद कराने उतरी जाप महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे ने कहा कि इन कृषि कानूनों से देश के अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा है। इससे उनके जीवन पर खतरा आ गया है। हम हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे। आज महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चूड़ी लेकर प्रदर्शन किया हैं।
बिहार बन्द कराने सड़कों पर उतरे जाप नेता, सात नेताओं को किया गया गिरफ्तार
उनहोंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार किसानों की बात मान कर इस काले कानून को वापस ले। इस दौरान सुप्रिया खेमिका सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बन्द में भाग लिया।

जाप नेता राजू दानवीर ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार उधोगपतियों की सरकार है। हमारी मांग है कि किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य मिले।