Breaking News बिहार राजनीति

फतुहा नगर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

फतुहा। नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन को गोविंदपुर के मा तांंरा उत्सव में किया गया।जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी संचालन भाजपा नेता भास्कर लाल पटवा और नगर महामंत्री अरूण कुमार झा ने किया। इस प्रशिक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री अमृता भूषण जी ने व्यक्तित्व विकास और सोशल मीडिया पर विस्तृत रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान जिला महामंत्री अरविंद यादव ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना संजय यादवेन्द्रु जी ने सैद्धांतिक अधिष्ठान प्रशिक्षित केशव कांत जी ने भाजपा का इतिहास और विकास किरण गुप्ता जी ने विचार और परिवार पर, संजीव कुमार मुन्ना ने 2014 के बाद भाजपा एवं हमारा दायित्व पर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

इस मौके पर रामजी प्रसाद, मधु सिन्हा, विजय कुमार वत्स, राणा राजेंद्र पासवान ,विक्की सिंह, अनिल कुमार शर्मा, डा० लक्ष्मी नारायण सिंंह, रंजीत साह, नगर महामंत्री श्याम किशोर, दिनेश कुमार, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, महामंत्री पूनम केशरी, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पंकज कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष वार्ड पार्षद केसर प्रसाद, संजय तांती, रंजना गुप्ता, अनुराधा सिंंह, पिंकी देेवी सहित सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख सह प्रमुख के साथ सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।