7 दिनों तक चलेगा जीकेसी स्थापना दिवस समारोह , पहले साल की बड़ी उपलब्धियों पर चर्चा। कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृति औ...
Breaking News

शुरू हुआ जीकेसी स्थापना दिवस समारोह

7 दिनों तक चलेगा स्थापना दिवस समारोह , पहले साल की बड़ी उपलब्धियों पर चर्चा। पटना,संवाददाता। कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह की शुरुआत आज चित्रगुप्त वंदना के साथ शुरु हो गया। इस मौके पर केक भी काटा गया। गौरतलब है कि जीकेसी की स्थापना दिवस समारोह के रूप में एक सप्ताह के लिए मनाया जा रहा है।

    जीकेसी के पटना स्थित प्रबंध कार्यालय में भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद और आरती संपन्न होने के बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी।

 इस अवसर पर बिहार प्रदेश कला संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें अनुराग श्रीवास्तव, निष्का रंजन, प्रेम कुमार, कुमार संभव, अनिल कुमार दास, दिवाकर वर्मा,मेघा श्री अंजू, उर्वशी सिन्हा ने अपनी गायन की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

    इस अवसर पर ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को जीकेसी के स्थापना के एक साल पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अब कायस्थ समाज की एकता दिखने लगी है। 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विश्व कायस्थ महासम्मेलन का ही असर है कि देश में होने वाले विधान सभा चुनाव में 30 कायस्थों को विभिन्न दलों ने टिकट दिया है। कायस्थों को 15 और टिकट मिलने की अभी उम्मीद है। ये जीकेसी की जीत है।

 अब कायस्थों की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने उम्मीदवारों को जीताएं और हाउस में भेजें।     

   जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि (जीकेसी) पूरी दुनिया में कायस्थों का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है और देश के लगभग सभी राज्यों समेत 20 से अधिक देशों में इसका गठन हो चुका है। उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों की एकजुटता के साथ मजबूती के साथ काम करने पर जोर दिया और कहा कि ऐसा करने से जल्द ही हम अपने स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली अतीत को पाकर विश्वपटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाने में कामयाब हो जायेंगे।

Read also- आमोद कुमार निराला तीसरी बार बने पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष

 मौके पर जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी का गठन देशभर में बड़ी संख्या में फैले कायस्थ परिवारों को उनके राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृ़तिक विकास के लिये किया गया है।और जीकेसी बखूबी इस काम को अंजाम दे रहा है।

Get Corona update here

     जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कायस्थ समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।   इस अवसर पर जीकेसी के सभी प्रकोष्ठ के अधिकारी–पदाधिकारी सहित मुकेश महान, जितेंद्र कुमार सिन्हा, नीरव समदर्शी, प्रेम कुमार, दीप श्रेष्ठ,अनिल कुमार दास, अनुराग समरूप, सुशील श्रीवास्तव, नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, राजेश सिन्हा संजू, सुशांत सिन्हा, राजेश कुमार डब्लू, शिवानी गॉड, निशा पराशर, मनोज कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, पीयुष श्रीवास्तव, अजय अंबस्था,ज्योति दास, प्रसून श्रीवास्तव,शुभम कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।         

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.