जीकेसी स्थापना दिवस पर एक सप्ताह 01 फरवरी से 07 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम।कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक ...
Breaking News बिहार

पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा जीकेसी स्थापना दिवस

जीकेसी स्थापना दिवस पर एक सप्ताह 01 फरवरी से 07 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम।पटना,संवाददाता। कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस पूरे देशभर 01 फरवरी को मनाया जाएगा। बिहार की राजधानी पटना में यह 01 से 07 फरवरी तक पूरे सप्ताह भर के लिए मनाया जायेगा। इस आशय का निर्णय जीकेसी की एक बैठक में 27 जनवरी को ली गई।

     जीकेसी के प्रबंध कार्यालय पटना में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थापना दिवस पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष नम्रता आनंद की सलाह पर सर्वसम्मति से इसे सप्ताह भर तक समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिय गया। बैठक में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की सहमती देते ही इसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। Read also-आरआरबी व एनटीपीसी परीक्षा परिणाम पर कोहराम के बाद अभिभावकों की प्रतिक्रिया

इस निर्णय के अनुसार पहले दिन 01 फरवरी को भगवान चित्रगुप्त जी महराज की पूजा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि में दरिद्र नारायण के बीच फूड पैकेट का वितरण किया जाएगा। दूसरे दिन शहर में विभिन्न जगहों पर जीकेसी के ड्रीम प्रोजेक्ट गो ग्रीन के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अलग अलग दिन कंबल वितरण, पुराने कपड़े का वितरण, गरीब बच्चों के बीच कॉपी-किताब का वितरण, अस्पताल में कोरोना किट (दवाई का वितरण) और मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया जायेगा।

Get Corona update here

 इस बैठक में जीकेसी की मुख्य वित्तीय ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद  निश्का रंजन, प्रेम कुमार, मुकेश महान, संजय सिन्हा, कुमार संभव, अनिल कुमार दास, शैलेश कुमार, आलोक वर्मा, अनुराग समरूप, राजेश सिन्हा संजू, पीयूष श्रीवास्तव, हर्ष प्रतीक, आयुष सिन्हा, प्रसून श्रीवास्तव, शुभम कुमार समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

इस बैठक में ही मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.