Raju Danveer
Breaking News

पप्पू यादव के इलाज की सरकार करे उचित व्यवस्था : Raju Danveer

  • पप्पू यादव के निर्देशानुसार जन अधिकार सेवा दल द्वारा हजारों  जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया भोजन का वितरण 

पटना, संवाददाता। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष Raju Danveer ने आज सरकार पर जाप (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को गंभीर बीमारी के बावजूद परेशान करने का आरोप लगाया और सरकार से उनके उचित इलाज की व्यवस्था की मांग की। Raju Danveer ने कहा कि पप्पू यादव को एक सुनियोजित साजिश के तहत पहले फंसाया गया है और अब उनको जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। जबकि अभी सवा महीने पहले ही उनके गाल ब्लेडर का ऑपरेशन हुआ है और वे हाई रिस्क पर हैं। फिर भी उन्हें जानबूझ कर कभी मधेपुरा, कभी सुपौल, कभी दरभंगा भेज कर परेशान किया जा रहा है।

Read Also: वफादारी (Loyalty)का अद्भुत मिसाल-4 दिनों से भूखा प्यासा है कुत्ता

Raju Danveer ने कहा कि पप्पू यादव जनता के सेवक हैं। उनके साथ इस तरह का ओछा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि उनकी बीमारी को गंभीरता से लेकर अच्छी जगह पर ईलाज कराई जाये।पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा परिषद सभी ब्लॉक में आंदोलन करेगा।

Get latest updates on Corona

Raju Danveer ने बताया कि पप्पू यादव के आदेशानुसार जन अधिकार सेवा दल द्वारा पटना के अस्पतालों में इलाजरत कोरोना मरीजों के परिजनों व लॉकडाउन की वजह से भूखे रहने वाले लोगों के बीच भोजन वितरण का काम शुरू कर दिया गया है।इस क्रम में आज बांस घाट, गुलबी घाट, एनएमसीएच आदि जगहों पर 2000 से अधिक लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। इसके अलावा उन जरूरतमंद लोगों तक भी भोजन पहुँचाया गया, जिन्होंने फ़ोन कर मदद मांगी थी। इसके साथ ही उन गरीब लोगों को भी मदद की गयी, जिनके पास राशन खत्म हो गये थे।राजू दानवीर ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव और जन अधिकार पार्टी हमेशा मुश्किल वक़्त में निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करती रही है। आज सेवा की वजह से ही सत्ताधारी लोगों को और ड्रग्स माफिया को दिक्कत हो रही थी, जिसे रोकने के लिए उन्होंने हमारे नेता के साथ गहरी साजिश कर जेल भेजने का काम किया है, जो अन्यायपूर्ण है और इसकी निंदा पूरे देश में हो रही है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.