Breaking News धर्म-ज्योतिष बिहार

वर्ष 2021 का फरवरी माह कैसा रहेगा आप सबों के लिए


पवन कुमार शास्त्री

मेष राशि (फरवरी 2021)
मेष राशि के जातक को फरवरी में शुभाशुभ मिश्रित फल मिलेगा। जातक के लिए साक्षेदारी का व्यापार कष्टकारी हो सकता है। परन्तु प्रत्येक शुभ कार्यो में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में गतिशीलता आयेगी और कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। समय में परिवर्तन आएगा। आशा के अलुरूप कुछ कार्य संपन्न होंगे। दिनांक 4,6,7,11 अशुभ रहेगा। रुद्राभिषेक कराना लाभदायक होगा
वृषभ राशि (फरवरी 2021)
वृषभ राशिके लिए फरवरी माह शुभ रहेगा। यह माह लाभान्वित गतिविधियों से परिपूर्ण होगा। कार्य क्षेत्र का विकास कर पाने में सक्षम होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का भय रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। ऋण के लेनदेन में असफलता मिल सकती है। विश्वासपात्र से धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले ठीक रहेंगे। दिनांक 3,4 ,12 ,13 ,21 ,22 अशुभ हो सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक होगा
मिथुन राशि (फरवरी 2021)
मिथुन राशि जातकों के लिए भी फरवरी माह कुछ शुभ ही देकर जाएगा। मिथुन राशि जातकों का स्वास्थ्य इस माह उत्तम रहेगा। हां, मन कुछ विचलित हो सकता है। बड़े बुजुर्गों से सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यापार या नौकरी में भी लाभ का योग दिख रहा है। परंतु मन कुछ खिन्न रहेगा। दिनांक 5 ,6,10,11,15,16,27 नेष्ट रहेगा।
कर्क राशि (फरवरी 2021)
कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी माह में कृषि, व्यापार या नौकरी में सम्मान और लाभ की संभावना दिख रही है। स्वजनों से वियोग हो सकता है। नेत्र एवं उदर रोग होने की आशंका बनी रहेगी। इस मामले में सावधानी वरतने की जरुरत है। दौड़-धूप एवं व्यवस्था बनी रहेगी। ईश्वर की उपासना करें तो लाभ होगा। कोई लाभदायक मौका हाथ आएगा। घर में किसी प्रकार का असंतोष रहेगा। दिनांक 1,2,11,12,19,20,21,28 शुभारंभ रहेगा। इस माह की प्रत्येक बृहस्पतिवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लाभदायक होगा।
सिंह राशि (फरवरी 2021)
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह फरवरी माह में शुभ मिश्रित फल मिलेगा। घरेलू वातावरण सुखमय रहेगा। परिवारिक दायित्व की पूर्ति कर पाने में सक्षम होंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सुखों की प्राप्ति होगी दिनांक 3,4,5,13,14,2122 अशुभ रहेगा। इस मास प्रत्येक सोमवार के दिन शिवजी की पूजा उपासना करें, लाभ मिलेगा।
कन्या राशि (फरवरी 2021)
कन्या राशि वाले जातकों का इस वर्ष कुछ विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात होगी। नियमित आमदनी का मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में कुछ प्रगति होगी। आमदनी कम, खर्च की अधिकता रह सकती है। स्त्री-संतान का स्वास्थ्य बाधित होगा। सामान जीवन यापन की राह मिलेगी। जनप्रियता बढेगी। दिनांक 6,7,15,16,17,23,24,25 अशुभ रहेंगे। इस मास के प्रत्येक शनिवार के दिन 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ लाभदायक होगा।
तुला राशि (फरवरी 2021)
तुला राशि वाले जातकों के लिए इस माह भावुक होने का समय नहीं है। भावुकता में निर्ऩय लेना नुकसानदायक हो सकता है। शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरुरत है। इस माह सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई प्रतापी पुरुष से संपर्क बनेगा जो बाद में लाभदायक होगा। परंतु पराधिन कर्मों से चित्त अतृप्त रहेगा। योजनाएं प्रत्यक्ष दिखेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मां बगलामुखी या मां काली की उपासना करें या ब्राह्मणों द्वारा जाप करवाएं। लाभ निलेगा।


वृश्चिक राशि (फरवरी 2021)
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस माह शुभ मिश्रित फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभों की पूर्ति होगी। धन का संचय करने में वो सक्षम होंगे ।किंतु संतान और परिवार से उलझनें प्राप्त होंगी। सामान्य दिनचर्या शुभ ही रहेगा। किंतु मानसिक तनाव से बचें। शिक्षा व स्वास्थ क्षेत्र में सुधार होगा। दिनांक 2,4,10,11,12,20,21 अशुभ रहेगा। इस माह प्रत्येक शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें या ब्राह्मण द्वारा करवाएं।
धनु राशि (फरवरी 2021)
धनु राशि वाले जातकों को यह माह सुख एवं शांति प्रदान करेगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति होगी। उन्नति के नवीन साधन प्राप्त होंगे। समाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय मिलेगी। झगड़े झंझट से दूर रहें।
मकर राशि (फरवरी 2021)
मकर राशि वाले जातकों को यह माह अशुभ फल प्राप्त हो सकता है। सभी कार्य सावधानी से करें। अन्यथा परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। अकस्मिक विपदायें आ सकती हैं। रोजी रोजगार में अल्प लाभ की स्थिति बनी रहेगी।प्रपंच से कष्ट होगा। मन अशांत रहेगा। उत्साह में कमी रहेगी। दिनांक 6,7,8,19,24,26 अशुभ रहेगा। शिव उपासना लाभदायक रहेगा। शिव सहस्त्रनाम से बेलपत्र अर्पण करें, लाभ मिलेगा।
कुम्भ राशि (फरवरी 2021)
कुम्भ राशि वाले जातक को इस माह दैनिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोजी-रोजगार, व्यापार, नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शारीरिक दुर्बलता के कारण मनचाहे कार्य में सफलता पाने में असमर्थ रहेंगे। दिनांक 6,7,15,16,17,23,24,25, अशुभ रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जाप स्वयं करें या ब्राह्मण द्वारा कराएं।
मीन राशि (फरवरी 2021)
मीन राशि वाले जातक को इस माह कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य उन्नति की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ेंगे। आर्थिक संसाधनों में सुधार से मनोबल बढ़ेगा। साझेदारी से हटना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में परेशानियां कुछ कम हो जाएंगी। रचनात्मक कार्यों में लगे रहें। जिससे कुछ बिगड़े हुए कार्य में सफलता मिलेगी। दिनांक 9,10,17,18,19,26,27 नेष्ट रहेगा। हनुमान जी की पूजा-उपासना करना लाभदायक रहेगा।

jane 2021 ka rashifal