Breaking News बिहार राजनीति

बिहार बन्द कराने सड़कों पर उतरे जाप नेता, सात नेताओं को किया गया गिरफ्तार

पटना। कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (लो) के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। पार्टी के नेताओं ने इनकम टैक्स चौराहा से डाकबंगला चौराहा तक मार्च किया। इस मार्च में सभी प्रकोष्ठों के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों को छिना जा रहा है। किसान अपने जीवन को बचाने के लिए आज अपना खेत छोड़ सड़क पर उतरे है। केंद्र सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। सरकार सस्ते दाम पर किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। आज जाप पार्टी ने पूरे बिहार में किसानों के समर्थन में सफल बन्द का आयोजन किया।
सरकार पर बरसे महागठबंधन का नेता, बंद कराया आरा

बन्द के लिए पार्टी के सात नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण बन्द कर रहे हमारे साथियों को प्रशासन ने बल पूर्वक डाकबंगला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
नीतीश सरकार के तनाशाही रवैये का जनता जबाब देगी। बिहार बन्द में भाग ले रहे प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह व राजेश रंजन पप्पू, प्रदीप पासवान, गौतम आनन्द, शाहान परवेज, प्रो. श्यामदेव सिंह चौहान को पटना जिला प्रशासन ने गिरफ्तार किया। प्रशासन द्वारा जबरन गिरफ्तारी के दौरान नेताओं को हल्की चोट आने की खबर भी है।
बन्द में गौतम आनंद, टिंकू यादव, सच्चिदानंद यादव, आनंद सिंह, सुप्रिया खेमका, ज्योति चंद्रवंशी, मो. इमरान खान, प्रदीप पासवान, वरुण सिंह, श्यामदेव सिंह चौहान, आदि मेहता, शाहान परवेज, शनि यादव, जावेद खान, भानु कुमार, उत्कर्ष कुमार, विनय कुमार, निशांत झा, नवल किशोर, पिंटू यादव, दीपांकर प्रकाश के साथ सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।