Breaking News धर्म-ज्योतिष

जानें देश के लिए कैसा होगा अप्रैल माह


अप्रैल माह का प्रारंभ गुरुवार से हो रहा है मासारम्भ में सूर्य देव, बुध देव, शुक्र देव मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृष राशि में रहेंगे। बृहस्पति देव, शनिदेव मकर राशि में रहेंगे।14 को सूर्यदेव मेष राशि में 17 को बुधदेव मेष राशि में 14 को मंगल देव मिथुन राशि में और 6 को गुरुदेव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 14 को खरमास समाप्त हो जाएगा।
15 से समय विशेष तनाव का हो सकता है। संप्रदायिक तथा अराजकता शक्तियां सिर उठा शक्ति हैं। विशेषकर उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल महाराष्ट्र मध्यप्रदेश अधिक प्रभावित हो सकता है। जातिगत संघर्ष को लेकर भी देश को सावधान रहने की जरुरत पड़ सकती है। हड़ताल, अग्निकांड, वायुयान दुर्घटना की आशंका भी बनती है।
जानें होली के अचूक उपाय एवं टोटके, घर में आएगी सुख समृद्धि
राजनीतिक पार्टियों गुटबाजी का शिकार हो सकती हैं। सैन्य व्यवस्था या प्रशासन की व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन भी संभव है। सीमा पर तनाव की स्थिति बन सकती है। संसद का सत्र हंगामेदार होगा। सत्ता पक्ष के दबाव में रहने की संभावना भी बन रही है। आंतरिक रुप से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, और महाराष्ट्र की स्थिति ठीक नहीं रहने की आशंका बन रही है।
आकाशीय लक्षण के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही 14 को सूर्य देव में संक्रांति के अग्नि मंडल में भी आ रहे हैं जिससे अग्निकांड की अधिकता बढ़ सकती है।