Breaking News धर्म-ज्योतिष

जाने अप्रैल 2021 में कैसा रहेगा आपका भाग्य

अप्रैल माह का राशिफल मेष से कन्या राशि के जातकों के लिये
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक के लिए अप्रैल का महीना शुभाशुभ मिश्रित फल कारक है।सूर्य देव बौद्धिक क्षमता में प्रबल वृद्धि करेंगे।संतान पक्ष का अच्छा सुख सहयोग प्राप्त होगा।इष्ट मित्र आपके मंगल कार्यों में सहयोग करेंगे।माह के उत्तरार्ध में कुछ मानसिक परेशानी और शारीरिक कष्ट संभव है। दिनांक 4,5,6,14,15,23, अशुभ रहेगा
सूर्य देव की उपासना या आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ लाभ दायक रहेगा
वृष राशि
वृषभ राशि वाले जातक के लिए अप्रैल माह समान सफल दायक सिद्ध होगा।शुक्र देव के सहयोग से धन प्राप्त करने में सहायक होगा। धन की संग्रह शक्ति प्रबल होगी।परिवारिक सदस्यों का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा।शनि देव के कारण स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है या व्यर्थ भ्रमण से अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। दिनांक 4,5,10,12,21 अशुभ रहेगा
सुन्दरकाण्ड पाठ स्वयं या ब्राह्मण के द्वारा कराना लाभदायक होगा।
ऐसा रहेगा तुला से मीन राशि वालों के लिए अप्रैल 2021
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक के लिए अप्रैल का महीना शुभाशुभ मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा।खर्च के कारण कुछ परेशानियां देखने को मिलेगी। बाहरी संबंध इष्ट मित्रों आदि से मतभेद की स्थितियां बनेगी।भाई बहनों के सुख में कमी का अनुभव करेंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।दिनांक 3,7,11,12,17,27,28,अशुभ रहेगा
दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ स्वयं या ब्राह्मण द्वारा कराना लाभदायक होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक के लिए अप्रैल का महीना आमदनी की अपेक्षा व्यय में वृद्धि रहेगी। शारीरिक कष्ट रहेगा ।संबंधी मित्रों एवं श्रेष्ठ जनों से अकारण विरोध होगा।रोजी रोजगार के स्थान में परिवर्तन होगा।अनादर की स्थिति बनेगी।आकस्मिक विरोध होगा।मानसिक व्यथा की संभावना है।दिनांक 3,5,11,12,25,26,29 अशुभ रहेगा।
शिव उपासना या रुद्राभिषेक लाभदायक सिद्ध होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक के लिए श्रम संघर्ष से सफलता में सिद्धि प्राप्त होगी।कृषि ,व्यापार ,नौकरी की स्थिति में कुछ सुधार होगी। किसी नवीन व्यापारिक योजना में हाथ ना डालें।समस्याओं का समाधान होगा कठिन प्रयत्न से स्वतंत्र कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।दिनांक 4,5,6,14,15,19,23,
24,27 अशुभ रहेगा।
शिव उपासना या रुद्राभिषेक लाभदायक सिद्ध होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक के लिए अप्रैल का माह समान्य फलदायक होगा।मानसिक चिंताओं का शमन होगा।स्वास्थ्य में सुधार होगा।गृह कलह आपको परेशान कर सकता है। संतान से कष्ट प्राप्त होगा। उत्तरार्ध में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शत्रु की हानि होगी। नेत्र या उदर रोग से पीड़ा हो सकती है। दिनांक 6,7,8,16,17 अशुभ रहेगा।
हनुमत उपासना या सुंदरकांड पाठ लाभदायक होगा।

पवन कुमार शास्त्री, मोबाईल नंबर 9430843334