Breaking News धर्म-ज्योतिष बिहार

जानें अपनी राशि के अनुसार होली खेलने के फायदे

अपनी राशि के अनुसार खेलें होली

चैत्र मास की शुरूआत रंगों के पर्व होली से होती है। इसबार 29 मार्च सोमवार को ये शुभ दिन है। रंगों का ज्योतिष से भी खास संबंध है। होली रंगों का त्यौहार है और रंग प्रेम के परिचायक माने जाते हैं। इन प्यार के रंगों को वही व्यक्ति स्वीकार करता है जिन के मन में अनुराग और अपनत्व की भावना होती है। अपनी राशि के अनुसार अपने इष्ट का ध्यान कर अपने मन से सभी बुराईयों का दहन कर भविष्य की पवित्र, सुखद, शाश्वत, पापरहित और प्रेममयी होली के रंग अपने जीवन को भर लें।
शुक्र का गोचर उच्च राशि में जानें क्या प्रभाव पड़ेगा आपकी राशि पर

1.मेष राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली की पूजा करने के उपरांत मंदिर जाकर शिवालय के दर्शन करें। तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग, गुलाल का प्रयोग करें।

2.वृषभ राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत कन्या पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए सफेद रंग, हरे रंग का प्रयोग करें।

3.मिथुन राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान गणपति के दर्शन करें, तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए हरे रंग, नारंगी रंग का प्रयोग करें।

4.कर्क राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत शिव परिवार का पूजन करें। तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए सफेद कपड़े धारण करें। फिर सफेद रंग और गुलाल से होली खेलें, साथ में अगर कुमकुम का इस्तेमाल करें तो और बेहतर।

5.सिंह राशि:- इस राशि के जातकों को ब्रह्ममूहर्त में ही उठना है। फिर अपना नियमित पूजन और होली पूजन करें। इसके बाद भगवान भास्कर का पूजन करें और तब होली खेलने की शुरुआत करें। लाल गुलाल एवं मेरून रंगों का प्रयोग आपके लिए बेहतर होगा।

6.कन्या राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत गणपति बप्पा और धन के देवता कुबेर जी के दर्शन करें। तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए टेसू और हरा रंग का प्रयोग लाभदायक होगा।

होली पर धन प्राप्त करना चाहते हैं तो करे ये उपाय

7.तुला राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत मां दुर्गा जी का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल, सफेद और पीले रंग का प्रयोग करें।

8.वृश्चिक राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान गणपति और उनकी पत्नियों रिद्धि-सिद्धि का पूजन करें। तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग, गुलाबी रंग का प्रयोग करें।

9.धनु राशि:- इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत भगवान दत्तात्रेय (गुरु महाराज) का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग, पीले रंग का प्रयोग करें।

10.मकर राशि:- ब्रह्ममूहर्त में उठना इस राशि के व्यक्ति के लिए भी लाभदायक होगा। होली पूजन के बाद श्रीराम और हनुमान का दर्शन उपयोगी होगा। होली खेलने के लिए लाभदायक रंग हल्का गुलाबी, पीला रंग ओर काला है। लाएं।

11.कुंभ राशि:-इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत श्रीराम भक्त हनुमान जी का पूजन करें। तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए हरे रंग, काला रंग और सिंदूरी रंग का प्रयोग करें।

12.मीन राशि:-इस राशि के व्यक्ति ब्रह्ममूहर्त में उठकर होली पूजन के उपरांत बृहस्पति देव का पूजन करें तत्पश्चात होली के रंगों में रंगने के लिए लाल रंग पीले रंग का प्रयोग करें।

पवन कुमार शास्त्री
9430844334