निशांत कुमार अब से कुछ देर बाद वो जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। और अगली सरकार में उनके डिप्टी सीएम बनने की पूरी संभावनाएं हैं।आइए जानते हैं कि कौन हैं निशांत कुमार…।
आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा, विकास पुरूष और सुशासन बाबू जैसे उपनाम से लगातार सुशोभित हो रहे और परिवारवाद के धुर विरोधी रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार आज से राजनीति करते नजर आएंगे। आज ही वो अपने पिता की पार्टी जनता दल (यू) में शामिल होंगे। इसके साथ ही निशांत राजनति में आएंगे या नहीं,जैसी चर्चाओं पर विराम लग जाएगी।
पिछले कुछ महीने से निशांत कुमार के राजनीति में आने की लगातार चर्चाएं हो रही थीं। हालाकि आधिकारिक दावा याइन चर्चाओं का खडन कहीं से नही आरहा था। हां, हाल के महीने में वो मीडिया में यदा कदा जरूर दिख जा रहे थे।ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन हैं निशांत कुमार। यहां निशांत कुमार के बारे में कुछ खास बातों पर चर्चा की जा रही है।

निशांत कुमार देश के दिग्गज राजनेता नीतीश कुमार और हाईस्कूल शिक्षिका मां मंजू सिन्हा के इकलौते बेटे हैं। इनकी मां का निधन 2007 हो गया है। निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को ङुआ। इनका निक नेम निशि है। इनका परिवार मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के पास स्थित बख्तियारपुर का रहने वाला है। लगभग 50 वर्ष के हो चुके निशांत अब तक अविवाहित हैं। वो पहले अपनी मां के साथ रहा करते थे लेकिन मां के निधन के बाद पिछले कुछ वर्षों से वो अपने पिता के साथ रहा करते हैं।लेकिन ये राजनीतिक मंचों से दूर और सार्वजनिक जीवन में कम ही दिखाई पड़ते रहे हैं। राजनीति से कभी इनका जुड़ाव नहीं रहा। सादा जीवन और अध्यात्मिक पुस्तकों की पढ़ाई में इनका मन रमता रहा है। यह और बात है कि परिवारऔर पार्टी के लोगों का मानना है कि नीतीश जी के बेटे होने की वजह से इन्हें राजनीति की अच्छी समझ है और नेताओं के बारे में भी उन्हें अच्छी जानकारी है। अरसे से पार्टी नेताओं की मांग रही है कि निशांत कुमार राजनीति और पार्टी से जुड़ें और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को भी संभाले।
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा क्यों जा रहे हैं नीतीश कुमार
निशांत कुमार की पढ़ाई
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि वो किस तरह अपने पिता की विरासत को संभाल पतें हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई अलग-अलग शहरों में हुई है। स्कूलिंग पटना के St. Karen’s School से हुई। जबकि ये मसूरी के Manava Bharati India International School में पढ़ाई करने गए। बाद मे इन्होंने BIT Mesra से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री भी ली।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी नेटवर्थ साढ़े 3.5 करोड़ रुपये है। इसमें चल संपत्ति करीब 1.63 करोड़ रुपये, और अचल संपत्ति करीब 1.98 करोड़ रुपये है।




