लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए...
Breaking News

आज शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार

मुबई, संवाददाता। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क मैदान में पहुंचेंगे, इसके बाद लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा।

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा है। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। संस्कार में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। 

Read also-  जीकेसी स्थापना दिवस के छठे दिन चिकित्सकों के बीच कोरोना किट, दवाई और पीपीई किट का वितरण

विदित हो कि स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का आज सुबह 8बजकर 12 मिन्ट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं कल ही उन्हें वेंटीलेटर पर ले जाया गया था। उनकी मृत्यु पर दो दिनों का राष्ट्रीय घोषित किया गया है। उनकी मृत्यु के बाद सारा देश गम में डूब गया। अमिताभ बच्चन सहित बॉलीबुड की अधिकतर लोगों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्दांजली दी। इसके साथ ही देश विदेश से उनके लिए शोक संवेदना के संदेश आ रहे हैं। साथ ही लोगों ने माना कि लता जी सच में सरस्वती की अवतार थी तभी तो सरस्वती सरस्वती माता की विदाई (विसर्जन) के दिन उन्होंने भी इस दुनिया से अपनी विदाई ली।

Get Corona update here  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.