फतुहा में नववर्ष का स्वागत सार्वजनिक भोज के साथ हुआ। शहर के वाणी पुस्तकालय में नववर्ष के अवसर पर नोहटा निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा स...
Breaking News बिहार

नव वर्ष पर वाणी पुस्तकालय में लिट्टी-चोखा-तसमई का भोज

वाणी पुस्तकालय में लिट्टी-चोखा-तसमई का भोज। फतुहा, संवाददाता। फतुहा में नववर्ष का स्वागत सार्वजनिक भोज के साथ हुआ। नये तरह से नववर्ष के स्वागत के लिए शहर के वाणी पुस्तकालय में नववर्ष के अवसर पर नोहटा निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किय गया। इस भोज में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग आमंत्रित थे।

 इस सामूहिक भोज में बिहारी व्यंजन लिट्टी, चोखा तो था ही, साथ में भोज का स्वाद बढ़ाने के लिए तसमई परोसा गया था। नववर्ष के इस स्वागत भोज में शहर के अलग अलग क्षेत्र से लोग पधारे और भोज का आनंद उठाया।

  Read also- देश भर की 75 विभूतियों का होगा संगम, दीदीजी फाउंडेशन करेगा सम्मानित

इस अवसर पर शहर के कृष्णा प्रसाद यादव, महामंत्री नागरिक परिषद फतुहा, राजद प्रदेश महासचिव श्यामनंदन कुमार यादव,नगर राजद अध्यक्ष दयानंद प्रसाद यादव, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप, जयप्रकाश यादव ऊर्फ चंगरू जी, धर्मवीर गोप, प्रो जवाहरलाल सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार (बिट्टू), अनिल कुमार (कारू), कामेश्वर क्रांतिकारी, युगेश्वर गोप,विभूति भूषण कुमार, अरविंद कुमार, महेंद्र यादव, सुधीर कुमार यादव (समाजसेवी) सहित गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। मौके पर लोगों ने लिट्टी-चोखा-तसमई का भोज खाकर लोगों ने आनंद उठाया।

Get Corona update here

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.