Mangal Gochar 2022 :  ग्रहों का सेनापति मंगल 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अभी ये धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल के ...
Breaking News धर्म-ज्योतिष

Mangal Gochar 2022 : 26 फरवरी को मकर में प्रवेश करेंगें मंगल, जानें इसका प्रभाव

Mangal Gochar 2022 :  ग्रहों का सेनापति मंगल 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अभी ये धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल के गोचर में राशि बदलने के साथ इनके प्रभाव भी लोगों को बदले बदले महसूस होंगें। यह जानना जरूरी है कि मकर राशि में राशि मंगल उच्च के होकर परम बलशाली हो जाते हैं। साथ ही जिसके लिए ये फाएदेमंद होते हैं, उनको ये प्रचूर लाभ देते हैं और जिनके लिए वो अशुभ होते हैं, उनको नुकसान पहुंचाने से भी बाज नहीं आते हैं।

 कुंडली में मंगल ग्रह मांगलिक दोष भी बनाते हैं जब जन्म कुंडली में प्रथम, चतुर्थ, सप्तम अष्टम और द्वादश भाव में से किसी एक में अवस्थित होते हैं। मंगल ग्रह कुंडली में तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में अवस्थित हों तो  बेहद शुभ माने जाते हैं। मंगल ग्रह का चौथे, सातवें, और आठवें भाव पर दृष्टि रखते हैं और राशि परिवर्तण के साथ दृष्टिगत प्रभाव भी बदल जाता है। इसलिए जानना जरूरी हो जाता है कि मकर राशि में मंगल किस राशि पर क्या प्रभाव देंगे।

राशि मेष  आपकी नैकरी की तलाश पूरी हो सकती है। नई नौकरी या प्रमोशन की आप उम्मिद कर सकते हैं। स्वाभाक तौर से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन साथी और पार्टनर से सहयोग मिलता रहेगा, जोखिम न उठाएं। लापरवाही से बचें।

राशि वृष आपको अपना सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी या व्यवसाय ठीक-ठाक ही रहेगा।  आपके काम करने के तरीके से सभी प्रसन्न रहेंगे। अछ्छा धन लाभ का योग है। चतुराई से आप इसका फाएदा भी उठा सकते हैं।  

राशि मिथुन  फिलहाल तो सट्टेबाजी से अपने को एकदम दूर ही रखें। कर्ज भी न लें न दें तो बेहतर होगा।हां, व्यवसाय में बढ़िया आमदनी हो सकती है। कुंवारे लोगों के लिए रिश्ता बनने या आने की संभावना दिखती है।

राशि कर्क स्वास्थ्यवर्धक भोजन की जरूरत पड़ेगी आपको। इधर उधर की चीजें न खाएं, तवियत बिगड़ सकती है। संयम बरतें बिजनेस, कारोबार में सुखद स्थिति बनेगी।

राशि सिंह मन में अंतोष का भाव बना रहेगा। आपके अनुकूल काम नहीं भी मिल सकता है। किसी को गलत सलाह न दें। किसी के दिए हुए सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा भी न करें।  मार्च महीने में कोई नय काम न ही करें तो बेहतर है। या अगर करना पड़े तो बहुत सोच समझ लें।

राशि कन्या  सिर दर्द बढ़े सकता है। इसलिए बेकार और अनावश्यक चिन्तन न ही करें तो बेहतर है। भौतिक सुख के प्राप्ति का योग है। अपने मन के अनुकूल कार्यों को करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। आप कुछ नया कर सकते हैं जो भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

राशि तुला  यह समय व्यापार विस्तार के लिए अच्चा है। कोई खास या बेहतर अवसर मिल सकता है। आस अवसर का लाभ उठावें।  आप बैंक या ऐसे ऋण देने वाले संस्थान से आपको ऋण मिल सकता है। मार्च के अंत तक कुछ कुछ शुभ फल प्राप्त होंगे।

राशि वृश्चिक  आपको अनजान और अपरिचितों से सावधान रहने की जरूरत है नुकसान संभव है। किसी पर भरोसा न करें न ही जल्दबाजी में किसी से भी दोस्ती करें। थोड़ी मिहनत और समझदारी से शेयर बाजार से आप लाभ उठा सकते हैं।

राशि धनु  कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग दिख रहे हैं। आपको अपने साझेदारों से इस समय कम ही उम्मीद करनी चाहिए।सावधानी से काम लेने की जरूरत है।

राशि मकर कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। पुरानी लंबीत योजना सफलीभूत हो सकती है। लेकिन साथ में तनाव रहेगा। जिनको हाई बीपी की बीमारी है, उनका बीपी भी बढा रहता सकता है। नजदिकियों से विवाद संभव है। व्यर्थ या दिखावे में धन खर्च हो सकता है।

राशि कुम्भ  रोजी-रोजगार और व्यापार में लाभ के योग दिखते हैं। पार्टनर खासकर जीवन साथी का सहयोग मिल कता है। परिवार में भी माहौल सुखद रहेगा।

राशि मीन नौकरी या रोजगार से जुड़े कामों में सफलता मिलती दिख रही है।आपकी धार्मिक प्रवृति भी बढ़ेगी। धर्म के कार्यों में कुछ खर्च भी हो सकता है। चिड़चिड़ापन भी आपका बढ़ सकता है।  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.