Breaking News बिहार

गूगल पे से भांजे ने मामा के 11 लाख रुपए उड़ाए


फतुहा। शुक्रवार को मोकामा के सेवानिवृत्त रेलकर्मी के खाते से उनके भांजे के द्वारा ही गूगल पे के माध्यम से ग्यारह लाख रुपये उड़ा लिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित सेवानिवृत्त रेलकर्मी विपिन किशोर दास शुक्रवार को फतुहा थाने पहुंचे तथा पुलिस को अपनी राम कहानी बतायी। पीड़ित की माने तो उनका भांजा पहले मोकामा में साथ रहता था तथा उनके अनुपस्थिति में बैंक सम्बंधित कार्य व खाता का संचालन करता था।

कुछ दिन पहले आरोपी भांजा अपने ससुराल फतुहा के रायपुरा में आकर रहने लगा। इसी दरम्यान भांजे ने उनके खाते से गूगल पे के जरिए बारी बारी से कुल ग्यारह लाख रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई तो वे अपने सम्बंधित बैंक शाखा गये और पैसे निकाले जाने की बैंक से स्टेटमेंट लिया। पीड़ित के अनुसार जब भांजे से सम्पर्क किया गया तो अपने ससुराल रायपुरा से भी फरार मिला।