धीरेन्द्र गुप्ता कहते हैं कि संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहिए।जरुरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने देने के सं...
Breaking News बिहार

भूखा सोए न कोई अपनाः धीरेन्द्र गुप्ता

धीरेन्द्र गुप्ता कहते हैं कि संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहिए।

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा।जरुरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने देने के संकल्प के साथ अराधना न्यूज और राधा दरबार की सखियोँ ने मिलकर 06 फरवरी से स्थानीय आकाशवाणी, बापू सभागार और पटना सिटी में असहाय, गरीब और जरुरतमंदों के बीच भोजन का वितरण शुरू किया है। उक्त जानकारी देते हुए आराधना न्यूज के प्रबंध संपादक धीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि असहाय गरीब और जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरण के लिए प्राप्त गुप्त सहयोग राशि से भोजन तैयार कर वितरण किया जा रहा है।

Read also- Oscars 2022 Nominationas: भारतीय कहानी पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’ बनाई जगह

 उन्होंने बताया कि इस कार्य में हमारे सहयोगी राधा दरबार की सखियां हैं, जिन्होंने हमें हिम्मत, हौसला और हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उनके सहयोग और मेरी मेहनत उन गरीबों, असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

Get Corona update here

 गुप्ता ने यह भी कहा कि इस कार्य में उन सभी लोगों का स्वागत है, जो संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों  को सहयोग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन गरीब, असहाय और जरूरत मंदों की सेवा करने से उनकी दुआएं परिवार और व्यापार पर बनी रहती है। इसलिए हमलोगों का उद्देश्य है कि “भूखा सोऐ न कोई अपना।” इस तरह की सेवा कार्य में धीरेन्द्र गुप्ता, अनिता गुप्ता, समाज सेवी पत्रकार पूजा ऋतुराज और देवी की पूर्ण सहभागिता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.