pappu yadav ने कहा - एक संविधान दो विधान क्यों, जब हत्यारे को बेल और सेवा करने वाले को जेल। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद ...
Breaking News राजनीति

किसान नरसंहार के दोषी मंत्री पुत्र के बेल के खिलाफ pappu yadav जायेंगे सुप्रीम कोर्ट

pappu yadav ने कहा – एक संविधान दो विधान क्यों, जब हत्यारे को बेल और सेवा करने वाले को जेल। पटना, संवाददाता। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने लखीमपुर किसान नरसंहार मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत पर रोष जाहिर किया। साथ ही कहा कि देश में एक संविधान दो विधान क्यों? हम इस बेल के खिलाफ जनहित में सुप्रीम कोर्ट जायेंगे। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। जब सुप्रीम कोर्ट की मोनिटरिंग में इस मामले में जांच बिठाई गयी और उसमें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा दोषी पाया गया तो उसको हाई कोर्ट से बेल मिल जाना आश्चर्य है। जबकि भयंकर महामारी में आम लोगों को दवाई ऑक्सीजन पहुँचाने की वजह से एक बेल टूटने के मामूली मामले में 5 महीने जेल में सड़ने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। इससे क्या समझा जाए।

Read also- शिक्षा पर सभी का अधिकार, उन्हें उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी :डा. नम्रता आनंद

 पप्पू यादव ने कहा कि हाई कोर्ट से उस हत्यारे को बेल मिल जाता है, जिसने कह कर आम किसानों को गाड़ी से कुचल कर मार दिया। यह लोकतंत्र का क्रूरतम मजाक है। कोर्ट स्वतंत्र हैं, उसके निर्णय पर सवाल नहीं उठा रहा, लेकिन क्या यह सही है। जब लोकतंत्र के महापर्व के बीच सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान वाले मामले में जाँच कमेटी द्वारा दोषी साबित करने के बाद किस कानून और धारा से बेल दिया गया।

Get Corona update here

उन्होंने कहा कि अगर दोष साबित होने के बाद रसूखदार के बेटे को बेल मिल जाती है, तो आम आदमी को बेल क्यों नहीं। ये सवाल एक आम आदमी का है। इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस बेल के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जायेंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.