Pawan Singh New Song
Breaking News

Pawan Singh New Song: सावन के आगमन पर पवन सिंह का गाना ‘शिवाला पs सोमारी’ वायरल

Pawan Singh New Song : सावन का महीना हो और पावर स्टार पवन सिंह का गाना न हो, ऐसा क्या हो सकता है। नहीं ना, लेकिन इस बार सावन की शुरुआत ही पवन सिंह के गाने ने बपंर कर दी है, जिसके बाद सारे रिकॉर्ड टूटने तय हैं। हम बात कर रहे हैं, उनके सावन स्पेशल गाना ‘शिवाला पs सोमारी’ की, जो रिलीज होते ही वायरल हो गयी है और 24 घंटे से भी कम समय में लगभग 3 मिलियन व्यूज के आंकड़े को छूने वाली है। पवन का यह गाना शुभ लाभ फ़िल्म के बैनर तले रिलीज किया गया है, जो लोग पवन के इस गाने पर खूब झूम रहे हैं।

गाना ‘शिवाला पs सोमारी‘ की धुन पूरी तरह तन मन को झूमा देने वाली है। इस गाने का जितना शानदार म्यूजिक है, उससे भी दमदार पवन की आवाज और उसका परफॉर्मेंस है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन के साथ जिया रॉय नज़र आ रही हैं। पवन और जिया की केमेस्ट्री भी खूब नज़र आ रही है।

Read Also: अपने जन्मदिन पर अरमान मलिक ने अपने फैंस को दिया खास उपहार – लॉन्च किया मर्चेंडाइज

यह गाना लोगों को बाबा भोले के लिए भक्ति भाव से ओत प्रोत कर देने वाला है, जिस वजह से पवन के चाहने वालों के अलावा बाबा भोलेनाथ के भक्त भी इस गाने को बार – बार सुन रहे हैं। तभी यह पहला भक्ति गीत होगा, जो जल्द ही 10 मिलियन के ऑंखडे को पार करेगा। वैसे पवन की आवाज की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। उनके गाने रिलीज होते हीं इंडिया में छा जाती है, इसका अंदाजा यूट्यूब को रेटिंग्स से साफ लगाया जा सकता है।

वैसे हम बात करें गाना ‘शिवाला पs सोमारी’ की तो यह गाना भी वायरल हो रहा है। दूसरे सिंगर के गानों को पवन का यह गाना काफी पीछे छोड़ चुका है। गाना ‘शिवाला पs सोमारी’ में पवन सिंह की सुमधुर आवाज है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं और कांसेप्ट दीपक सिंह का है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.