Breaking News बिहार बॉलीवुड

सलीम सुलेमान की धुन पर धमाल मचायेंगे पवन सिंह


भोजपुरी सुपर स्टाकर पवन सिंह संगीतकार सलीम सुलेमान के साथ मिलकर इस होली एक धमाका करने वाले हैं, जिसकी घोषणा उन्होंएने बीते दिनों की थी। आज उन्होंने एक वीडियो जारी कर बता दिया कि वो धमाका क्याे होने वाला है। पवन के वीडियो के अनुसार, वे जल्द ही सलीम सुलेमान सिंह के साथ एकड धमाकेदार होली सौंग कर रहे हैं, जिसका टायटल है ‘बबुनी तेरे रंग में’।
होली गीत बबुनी तेरे रंग की इन दिनों शूटिंग चल रही है, जिसमें उनके साथ इस बार त्रिधा चौधरी नजर आने वाली हैं।

यह पवन सिंह का दूसरा होली गीत है, जिसे वे बॉलीवुड के लोगों को साथ लेकर बना रहे हैं। बीते साल भी होली पर उनका एक गाना ‘कमरिया हिला रही है’ आयी थी, जिसमें उन्होंोने पायल देव के साथ मिलकर धमाल मचा दिया था। तब उनके साथ सुपर डांसर लॉरेन गु‍टबिल नजर आयीं थीं। इस होली में पवन के साथ त्रिधा नजर आयेंगी। यानी लॉरेन के बाद त्रिधा के साथ होली खेलेंगे पवन सिंह।
पवन सिंह इस गाने को लेकर कहा कि इस बार होली में चमत्कानर होने वाला है। हम सलीम सुलेमान के साथ मिलकर ‘बबुनी तेरे रंग में’ कर रहे हैं। यह गाना होली के मौके पर रिलीज होगा। इसकी शूटिंग हम जोर शोर से कर रहे हैं। बस सबों से इतना कहना है कि गाना जब रिलीज हो, तब आप सभी इस गाने को और अपने भाई को भरपूर प्याजर दें।