Breaking News बिहार बॉलीवुड

18 फरवरी को रिलीज होगी पवन सिंह की ‘घातक’

अभय वर्मा और टीनू वर्मा प्रस्‍तुत यशी फिल्‍म्स इंटरनेशनल की पवन सिंह व सहर अफ्सा स्‍टारर फिल्‍म ‘घातक’ 18 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्‍म 18 फरवरी को पहले बिहार – झारखंड के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी निर्माता अभय सिन्‍हा ने दी। उन्‍होंने बताया कि ‘घातक’ एक बेजोड़ एक्‍शन फिल्‍म है, जो अब दर्शकों के बीच जाने के लिए तैयार है। इस फिल्‍म में पवन सिंह का एक्‍शन अलग अंदाज में ही दिखेगा। फिल्‍म की पटकथा ही फिल्‍म की यूएसपी है।

वहीं, फिल्‍म के निर्देशक टीनू वर्मा ने कहा कि यह फिल्‍म साल की सबसे बड़ी फिल्‍म साबित होगी। लंबे समय बाद पवन सिंह का एक्‍शन अवतार पर्दे पर नजर आने वाला है। इसको लेकर उनके फैंस के अलावा भोजपुरी के दर्शक भी बेहद उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म में नई अभिनेत्री सहर अफ्सा पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी। दोनों की केमेस्‍ट्री लाजवाब है। सहर ने बेहद कमाल का काम किया है। वहीं, निशांत उज्‍जवल की भूमिका भी सरहानीय होनी वाली है। वे पहली बार पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘घातक’ में पवन सिंह और सहर अफ्सा के साथ धामा वर्मा, अमित शुक्‍ला, श्रद्धा नवल, चांदनी सिंह, नितिका जायसवाल, दीप्ति पांडेय व निशांत उज्‍जवल मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के सह निर्माता निशांत उज्‍जवल हैं। फिल्‍म का खूबसूरत संगीत छोटे बाबा और आजाद – साजन ने दिया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा-सर्वेश कश्यप, स्‍टोरी मनोज हंसराज और टीनू वर्मा का है। स्‍क्रीनप्‍ले मनोज हंसराज, डीओपी मुकेश शर्मा और कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं।