Breaking News बिहार बॉलीवुड

3 मिलियन व्‍यूज के साथ वायरल हुआ पवन सिंह का गाना ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’

भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री पर एक बार फिर से सुपर स्‍टार पवन सिंह‍ का रंग जोर शोर से चढ़ने लगा है, क्‍योंकि उनका एक और होली गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाना है ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’, जिसे ग्‍लोबल म्‍यूजिक जंक्‍शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। यह गाना रिलीज होते वायरल होने लगा। तभी यह गाना रिलीज के बाद महज 17 सेकेंड में एक लाख 63 हजार व्‍यूज के आंकड़े को छू गया। यह भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में रिकॉर्ड है, जो साबित करता है कि कोरोना काल के बाद पवन सिंह का जलवा एक बार फिर से भोजपुरी वर्ल्‍ड में खूब चल रहा है। वैसे 24 घंटे में इस गाने को 3 मिलियन से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं।

पवन सिंह ने गाना ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’ आरोही भारद्वाज के साथ डूएट गया है, जो बेहद कर्णप्रिय है। वहीं, इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह नजर आयी हैं। डिपंल और पवन की केमेस्‍ट्री ऑडियंस को खूब भा रही है। इस गाने का लिरिक्‍स अरूण बिहारी ने तैयार किया है। म्‍यूजिक छोटे बाबा (बासही) का है। वीडियो डायरेक्‍टर रवि पंडित हैं और कोरियोग्राफी राहुल यादव व ऋतिक ने की है।

आपको बता दें कि इस साल का पवन सिंह का पहला होली गीत ‘लहँगवा लस-लस करता’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से हुआ था, जिसको रिलीज होने के मात्र 3 घंटे में ही 2 मिलियन व्यूज, 6 घंटे में 4 मिलियन व्यूज और 8 घंटे में 6 मिलियन व्यूज, 14 घन्टे में 9 मिलियन व्यूज और 20 घंटे में 12 मिलियन व्‍यूज यूट्यूब पर पार कर लिया था। अब यह गाना महज 17 सेकेंड में 1 लाख 63 हजार के आंकड़ें को छूकर नया रिकॉर्ड ही कायम कर दिया है। पवन सिंह ने इसके लिए सबों का आभार व्‍यक्‍त किया है और कहा कि सभी उन पर अपना प्‍यार और आशीर्वाद यूं बनाये रखें।