Breaking News

5 मार्च से शुरु होगा प्रयास नाट्य मेला


पटना। नवम राष्ट्रीय प्रयास नाट्य मेला आगामी 5 मार्च से शुरु होगा और 9 मार्च तक कालिदास रंगालय में चलेगा। इस बात की जानकारी रंग संस्था प्रयास के निर्देशक मिथिलेश सिंह ने दी।
इसके पहले बिहार रंगमंच की सुप्रसिद्ध रंग संस्था प्रयास ने अपना रंग-कैलेंडर 2021 जारी किया है। इस रंग कैलेंडर के अनुसार 15 फरवरी 2021 को बांके बिहारी साव लिखित और संजय कांत निर्देशित नाटक वासी भात -ताजा भात का मंचन किया जा चुका है।

अब 5 मार्च को मिथिलेश सिंह द्रारा लिखित और निर्देशित नाटक देवन मिसिर से नाट्य मेला की शुरुआत होगी। इस नाट्य मेला में कवि सम्मेलन का आयोजन भी होना है। फिर 18 मार्च को मिथिलेश सिंह लिखित और निर्देशित नाटक दशरथ मांझी का मंचन किया जाएगा। इसके बाद रंग कैलेडर के अनुसार नूरफातिमा की याद में 24 अगस्त को नूरफातिमा जयंती समारोह का आयोजन प्रयास द्वारा किया जाना है। इसके अतिरिक्त छेद (द होल) नाटक का मंचन भी प्रयास द्वारा किया जाना है। मिथिलेश सिंह बताते हैं कि नाटक छेद के मंचन की तिथी अभी तय नहीं हुई है। हां, उसके लिए तैयारी चल रही है। तैयारी पूरी होते ही तारीख की घोषणा कर दी जाएगी