स्वाधीनता आंदोलन के लीजेंड नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को लेकर पहली बार भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म का नाम है- भारत ...
Breaking News

सुभाष चन्द्र बोस के किरदार में प्रिंस सिंह राजपूत फ़िल्म भारत माता की जय में 

स्वाधीनता आंदोलन के लीजेंड नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को लेकर पहली बार भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म का नाम है- भारत माता की जय। इस फ़िल्म का भव्य मुहूर्त आज मुंबई में सम्पन्न हो गया। इस मौके पर फ़िल्म में नेता जी के किरदार में नज़र आने वाले प्रिंस सिंह राजपूत, अभिनेत्री पायस पंडित, निर्माता सतीश पोद्दार, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने लोग उपस्थित रहे। जहां सबों ने फ़िल्म के कॉन्सेप्ट की सराहना की।

 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की भूमिका कर रहे अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत ने कहा कि यह फ़िल्म मेरे लिए बेहद अहम है। भोजपुरी में पहली बार इतिहास को लेकर कोई फ़िल्म बन रही है, जिसमें मेरा किरदार शानदार है। हम फ़िल्म में पूरा दम लगाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म के माध्यम से हमारे देशभक्ति के आदर्शों को दिखाने की कोशिश होगी। इसके लिए हम खूब मेहनत कर रहे हैं। हमारी फ़िल्म फ़िल्म भारत माता की जय की शूटिंग यूपी में होगी।

Raed also- रिमझिम फुहारों के साथ आया प्रिया मल्लिक का  नया गाना

वहीं, अभिनेत्री पायस पंडित ने कहा कि भारत माता हम सभी देशवासियों का गुरुर है। भारत माता के लिए महिलाएं भी जागरूक हैं। फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ देशभक्ति से ओतप्रोत होने वाली फिल्म है, जो देश के हर लोगों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म से जुड़कर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

Get Corona update here

 आपको बता दें कि एमएस ब्राइट सन प्रस्तुत फ़िल्म ‘भारत माता की जय’ के निर्माता सतीश पोद्दार हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संगीत मधुकर आनंद हैं। डीओपी प्रमोद पांडेय है। लेखक एस के चौहान हैं। फ़िल्म का संगीत देशभक्ति वाला होगा, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर देंगे। ड्रेस डिजाइनर कविता सुनीता और एक्शन प्रदीप खड़का का होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.