राजद की बैठक
Breaking News

राजद के जिला, प्रखंड अध्यक्ष का प्रशिक्षण शिविर 21से होगा शुरुः नेता प्रतिपक्ष

राजद का जिला और प्रखंड अध्यक्ष के लिए प्रशिक्षण शिविर 21से। पटना,संवाददाता। राजद के जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, एवं महानगर अध्यक्ष की बैठक 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादाव ने कहा कि राजद पदाधिकारी झेंप से दूर रहें, उन्हें जो बात समझ में नहीं आये उसे बार बार पूछें, अपनी शंकाओं को दूर करें। तेजस्वी यादव ने कहा कि वरीय राजद पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष या मुझ से भी पूछें। पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं, सब लोगों के संयुक्त प्रयास से चलती है। राजद के कार्यकर्ता अपने सम्पर्क को बढ़ाएं। बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करें। उन्होंने कहा कि लालू जी देश के ऐसे नेता हैं, जिनको सबसे अधिक जनता का प्यार और विश्वास मिला है, जो किसी दूसरे नेता को नही मिला है। हर कोई की इच्छा रहती है कि कोई लालू जी का संदेश ले कर आये।

 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संगठन में सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी जिला अध्यक्ष की होती है। वे पद की गरिमा को समझ कर पूरी निष्ठा से कार्य करें। कल उनका ही होगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में राजद गठबंधन को एनडीए गठबंधन से मात्र 12 हज़ार वोट कम मिले, मगर हम सब सत्ता से दूर रहे। तारापुर एवं कुशेश्वर स्थान में उपचुनाव होने वाला है। चुनाव को देख कर अभी से ही चुनाव प्रचार में जुट जाना है। सप्ताह में प्रत्येक चुनाव क्षेत्र मे दो पत्रकार सम्मलेन अवश्य रूप से करें। पार्टी के वरिष्ट नेता इन क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसम्पर्क बढ़ाएं। पिछले चुनाव में हमारे प्रत्यासी बहुत कम वोटों से हारे थे। आप मेहनत करेंगे तो जीत निश्चित है।

इसे भी पढ़ें-https://xposenow.com/politics/sadanand-singh-saddened-and-saddened-by-the-demise-of-sadanand-singh-lalu-prasad-14037-2021-09-08/

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहते हैं। लेकिन उन्हें समर्पित भाव से पार्टी के कार्यक्रम में लगना होगा। जिन्होंने पार्टी मे पद लिया है, वे पद के अनुरूप कार्य करें। मेरी नज़र सभी पर है। वक्त आने पर उन्हें पद और सम्मान भी दूंगा। पार्टी के कायकर्ता एवं पदाधिकारी नकारात्मक बातों से दूर रहें। आपसी रंजिश को भूल कर पार्टी को सत्ता में लाने के लिये लगें। परफॉर्मेंस पर पदाधिकारी धयान दें। नाम मात्र के लिये पद पर न रहें, बलिक समर्पित भाव से पार्टी के समर्पित सिपाही बनें।

       मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजद जगदानंद सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर उत्तर बिहार और दछिन बिहार के लिये अलग अलग आयोजित होगी। 21-22सितंबर को दक्षिन बिहार के जिलों के लिये प्रशिक्षण होगा। उत्तर बिहार के जिलों के लिये  तिथि की घोषणा बाद मे होगी। इस शिविर में राजद के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, ज़िला प्रधान महासचिव, महानगर अध्यक्ष भाग लेंगे।

बैठक का संचालन प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने किया। बैठक को राज्यसभा सांसद मनोज झा, पूर्व विधानपार्षद तनवीर हसन, पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व सांसद बोलू मंडल सहित विभिन ज़िला के जिला अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शक्ति यादव, चितरंजन गगन, सारिका पासवान, एजाज अहमद सहित कई अन्य वरीय राजद पदाधिकारी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.